दोस्तों अगर आप कंप्यूटर के स्टूडेंट है तो अपने कर्रिएर को के प्रति बहुत सीरियस होंगे आपके मन में बहुत सारे ख्याल आते होंगे की आपको करना क्या है। आपको समझ नहीं आ पा रहा होगा की आपको करना क्या है। अगर आप भी डेटा साइंटिस्ट बनना चाहते है और अगर आपको इसके बारे में कुछ भी नहीं पता है तो आप बिलकुल सही जगह पे आये है। आज मैं आपको बताऊंगा की डेटा साइंटिस्ट होता क्या है ये बनने के लिए आपको किस - किस कोर्स की जरुरत पड़ेगी और इसकी सैलरी कितने है तो आईये जानते है।
डेटा साइंस होता क्या है।
दोस्तों वर्तमान समय में दुनिया में इंटरनेट के यूजर और बढ़ गए है जिससे डेटा की माँग भी बढ़ी है। आजकल इंटरनेट कौन नहीं चलता है। दुनिया का लगभग हर एक वयक्ति इंटरनेट के बारे में जानता है। पर अगर आपसे ये कह दिया कौन से इंसान का पसंद क्या है वो इस समय क्या कर रहा है अगर आपको उसके एक एक डेटा के बारे में जानने के लिए कह दे तो आप कैसे जानेंगे। यही काम डेटा साइंस का होता है वो अपने कम्पनी में एक -एक यूजर का एक -एक डेटा को पता करते है जिससे कंपनी को कस्टमर को पसंद के बारे में आसानी से पता चल जाता है। और उसी हिसाब से आपके मोबाइल पे प्रचार करती है।
डेटा साइंस का इस्तेमाल सिर्फ कंपनी में ही नहीं गोवेर्मेंट के कामो में भी किया जाता है। अगर देश की जनसंख्या का पता करना हो या कौन से वयक्ति की इनकम कितनी है ऐसे बहुत सारें डेटा है जिसको गोवेर्मेंट पता करती है डेटा साइंस के माध्यम से।
डेटा साइंटिस्ट कैसे बने।
दोस्तों डेटा साइंस में कैरियर बनाने के लिए आपके पास कंप्यूटर , आईटी , मैथमैटिक ,स्टेटिक्स , बिजनेस स्टडीज और फिजिक्स सब्जेक्ट में बैचलर डिग्री होना चाहिए। उसके बाद आप डाटा साइंस में डिप्लोमा कोर्स कर इस फील्ड में कैर्रिएर बना सकते है। जिन्होंने डाटा साइंटिस्ट में कैर्रिएर बनाया है उनमे से अधिकतर लोगो ने BCA , MCA , B Tech IT , B Tech Computer science ,Bsc IT , Bsc computer जैसे बैचलर डिग्री कोर्स किया है।
इसका कारण ये है कि इन कोर्स में प्रोग्रामिंग लौंगवेज की इनको जानकारी मिल जाती है, जोकि Data Science के फील्ड में कैरियर बनाने में आपकी मदद करती है। ऐसा नही है कि आपने आईटी या कंप्यूटर साइंस में बीटेक, बीई या बीएससी कर लिया है तो आप बन गए data Scientist तो ऐसा आप बिलकुल ही न सोचें। इसके बाद आपको डेटा साइंस में डिग्री या डिप्लोमा कोर्स करने की जरूरत होगी। जिसके बाद आप डेटा साइंस प्रोफेशनल के तौर पर कैरियर बना सकते हैं।
कोर्स करने में समय।
इन कोर्स की समय,की बात करें तो सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स की समय, 3 से 6 महीने होती है। इसके साथ ही कुछ संस्थानो में 1 बर्ष का भी ये सर्टिफिकेट कोर्स होते हैं। इसके अलावा पीजी डिप्लोमा की ड्यूरेशन 1 से 2 साल होती है और बैचलर डिग्री 4 साल तथा मास्टर डिग्री 2 साल की होती है।
कोर्स करने का फीस।
इन कोर्स की फीस की बात करें तो 1 lakh से डेढ़ लाख प्रतिबर्ष इन कोर्स की फीस होती है। वंही कुछ संस्थान में तो 5 से 10 लाख या इससे ज्यादा भी Data Science कोर्स की फीस होती है।
सैलरी डाटा साइंटिस्ट
भारत में अगर डाटा साइंटिस्ट की सैलरी की बात करे तो इसका एवरेज सैलरी लगभग 9.50 लाख है। ये आकड़ा बढ़ के 15 लाख तक जा सकता है। ये आपके सेक्टर पे निर्भर है की आप किस सेक्टर से डाटा साइंटिस्ट है
डाटा साइंटिस्ट के जरुरी कोर्स।
1 ) - (PGDBA)- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा: बिजनेस एनालिटिक्स
2 )- पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम: डाटा साइंस
3 )- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा: डाटा साइंस
4 )- (PGP-DSE)- पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम: डाटा साइंस एंड इंजीनियरिंग
5 )- MSc: बिजनेस एंड डाटा एनालिटिक्स
6 ) - पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम: बिजनेस एनालिटिक्स
7 ) - PG डिप्लोमा: डाटा साइंस– अपग्रेड
8 )- MBA: डाटा साइंसेज एंड डाटा एनालिटिक्स
9 )- ग्रेजुएट सर्टिफिकेट: बिग डाटा एंड विज्युअल एनालिटिक्स
10 )- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा: मैनेजमेंट (बिग डाटा एनालिटिक्स)
11 )- PG प्रोग्राम: डाटा साइंस, बिजनेस एनालिटिक्स एंड बिग डाटा
12 ) - PGDM – रिसर्च एंड बिजनेस एनालिटिक्स
ये भी देखे।
1 Comments
क्या BCA और MCA करना जरूरी है,
ReplyDeleteक्योंकि हमारे अध्यापक सौरभ चौधरी जी ने भी किया था लेकिन वो DATA SCIENTIST नहीं बन पाए